भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। राज्यपाल पटेल को भोपाल के एस.ओ.एस. बालग्राम, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की बालिकाओं और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखी बांधी।
राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर बच्चों को मिठाई और संस्थाओं को उपहार स्वरूप सम्मान राशि भेंट की। कार्यक्रम में एस.ओ.एस. बालग्राम भोपाल की अधीक्षक सुश्री अर्पणा गुप्ता एवं निशांत राज, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड भोपाल के अध्यक्ष एम.एस. खान, उपाध्यक्ष श्रीमती अदिता असनानी, सचिव उदय हतवलने एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की प्रतिनिधि सुश्री बी.के. रीना और अन्य सदस्य मौजूद थे।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन