भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल सभी सेनानियों का पुण्य स्मरण कर उनके योगदान को नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वर्ष 1942 में 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान कर दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अगस्त क्रांति अद्भुत स्वर्णिम अध्याय रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंदोलन में समर्पित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन-वंदन किया है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन