बिलासपुर
जिले के लावर गांव के पास अरपा नदी में शनिवार को युवक की लाश तैरती हुई मिली. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान नकुल केंवट के रूप में हुई है. लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया.
जानकारी के अनुसार, युवक नकुल केवट आज गांव लावर के पास अरपी नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई.
युवक की लाश नदी में तैरते हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. मृतक के सिर के हिस्से पर खून लगा हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण