June 15, 2026

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार में सीएम साय ने ढाबे पर खाया खाना

 

भाटापारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार जिले के सिमगा के पास एक ढाबे में अचानक रुककर भोजन किया और आमजनों से आत्मीय मुलाकात की। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान संभव न होने पर उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा की।

ढाबे पर रुककर उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और लगभग आधे घंटे तक लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों से मिलना उनके लिए औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मीयता का प्रतीक है। उनका यह सादगीपूर्ण अंदाज जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।