रायपुर
उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट
उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी से इनका आवागमन आसान होगा और वे जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट
साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देकर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकता है। तिपहिया
सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट
उप मुख्यमंत्री साव ने सर्प मित्र सुरेश यादव और प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे सर्प मित्र सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य कर सकेंगे।
कार्यक्रम में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष मती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य मती रत्ना काटले, कोमलगिरी गोस्वामी, राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल, दीनानाथ केशरवानी और मती अंजना दास सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगरवासी मौजूद थे।

More Stories
नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज