राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
रायपुर
राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया। डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के सबंद्ध में अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई दुर्ग के कुलाधिपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद और रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा, कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित थे।

More Stories
CJP प्रदर्शन पर डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा दावा, बोले- ‘प्रोटेस्ट में शामिल लोग असली छात्र नहीं’
Raipur Police की बड़ी पहल! देवेंद्र नगर थाने में शुरू हुआ E-Malkhana 2.0, बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी, दुर्ग-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव