नारायणपुर
ओरछा मार्ग पर यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है. यह घटना ग्राम गड़बेंगाल पुल के समीप की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.
बताया जा रहा कि बस नारायणपुर से ओरछा जा रही थी. यह बस बस्तर ट्रैवल्स कम्पनी की है, जिसमें क्षमता से अधिक सवारी बैठाए गए थे. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी कंपनी की बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिंग्नल में खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारी थी, जिसमें 2 बाइक सवारों की मौत हुई थी.

More Stories
RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम
आज से शुरू होगी सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा, छत्तीसगढ़ के 1000 विशिष्टजन होंगे शामिल