छतरपुर
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ में एक विवाहिता के दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। महिला की मां रमाकान्ती पत्नी छोट भैया ने एसपी को आवेदन देकर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महिला का चार और दो साल का है बेटा
शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी सपना देवी की शादी सात साल पहले कानपुर जिले के ग्राम मैधरी निवासी जोधा खंगार से हुई थी। उसके चार और दो साल के दो बेटे हैं। 28 अक्टूबर को सपना पति के साथ मायके आई थी। आरोप है कि रात करीब दो से तीन बजे वह गांव के शिवा पुत्र रामकिशोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई।
जाते समय 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले गई। मां का आरोप है कि शिवा ने फोन पर गाली-गलौज कर बेटी को बेचने और हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
दिग्विजय सिंह ने फिलहाल रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, राहुल गांधी से मिलने जाएंगे दिल्ली
त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग का एक्शन, नियम तोड़ने वाले वाहनों से वसूला 1.87 लाख रुपये जुर्माना
पीएम जनमन योजना से बैगा बस्तियों में पहुंची बिजली की रोशनी, बच्चों की पढ़ाई से लेकर जीवनशैली तक आया बदलाव