मैहर
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई। इस हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच अन्य श्रद्धालु घायल हैं, यह घटना रविवार सुबह 5:00 बजे की है। घटना चौरसिया ढाबे के पास की है।
वहीं जीप में सवार गजानंद का कहना है कि हादसे से 2 घंटे पहले ड्राइवर से कहा था कि आराम कर लो लेकिन ड्राइवर माना नहीं श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया।

More Stories
इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने भोपाल में किया प्रवेश, यह देश में ब्राण्ड का 68वां स्टोर है
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: राज्यमंत्री गौर