जबलपुर
जबलपुर आ रहे कटनी के सराफा व्यापारी की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार को कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
कटनी निवासी मनोज कस्तवार और उनकी पत्नी किसी कार्य से जबलपुर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दंपती सवार थे। उनकी कार तेज गति से चल रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
दुर्घटना दंपती को गंभीर चोट आयी। उन्हें आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकाला। इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
राज्य के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए 5,960 करोड़ रूपये की योजनाओं सहित कई जनहितैषी कार्यों को मंजूरी
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट