जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए।
दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

More Stories
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर चर्चा
मंदसौर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कई ट्रेनों का सफर प्रभावित; बड़ा हादसा टला
मरीजों की बीमारी पर ‘कमीशनखोरी’ का इलाज!