भोपाल
इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल संरक्षण की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के लिये नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान में धर्मगुरु भी जुड़ रहे हैं। धर्मगुरुओं की प्रेरणा से नागरिक श्रमदान कर बावड़ी, कुओं और तालाबों को सँवार रहे हैं।
इस सिलसिले में जिले के ग्राम बरलाई जागीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 4 भुजा नाथ मंदिर साँवेर के गुरु श्री आनंदाचार्य भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने आश्रम के बटुकों के साथ पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चार के साथ जल का पूजन भी किया गया। उपस्थितजनों को जल की महत्ता बतायी गयी। धर्मगुरु के आह्वान पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बरलाई जागीर की प्राचीन बावड़ी के लिये श्रमदान किया।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन