शहडोल
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर में आज दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। आयोजित शिविर में एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 75 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें 34 लोगों को इन दोनों योजनाओं हेतु सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया। दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को इन योजनाओं के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल, वॉकर स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल प्रदाय किए जाने हेतु पंजीयन की कार्यवाही की गई।

More Stories
गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प