भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात कार्यक्रम" को विकसित भारत का दर्शन बताया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के एमपी भवन में "मन की बात" कार्यक्रम का श्रवण किया।
मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी "मन की बात" कार्यक्रम से देश के जनमानस से मन की ही नहीं, विकसित भारत की बात भी करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस कार्यक्रम को देश की जनता घरों में, टोलों में, चौराहे पर इकट्ठा होकर मन से आत्मसात करती है।
मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अपनी बात कहते हुए पूरे विकसित भारत का दिग्दर्शन कराते हैं। कार्यक्रम में राज्य के विकास रथ के साथ देश की सेनाओं के पराक्रम का जिक्र करते हैं। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण के साथ समृद्ध हो रहा है।

More Stories
मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से छोला मंदिर में हनुमान जी को गदा की अर्पित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, 6.5 लाख गर्भवतियों की जांच में 1.75 लाख हाई-रिस्क श्रेणी में
MP में चरवाहे बनेंगे वन्यजीवों के संरक्षक, क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे आयोजित, ₹22.79 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर