भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने विभागीय सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिये है। मंत्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने प्रदेश के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पीएम कुसुम "ए" और "सी"योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
MP राज्यसभा चुनाव: BJP के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने सौंपे प्रमाण पत्र; मीनाक्षी मामले पर SC में कल सुनवाई
MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिव, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी
छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत और हौसले की सुनाई प्रेरक कहानी