इंदौर
गर्मी में दूध का उत्पादन कम होने व पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण अक्सर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। भोपाल, इंदौर सहित इंदौर संभाग के जिलों में भी एक अप्रैल से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इंदौर दूध विक्रेता संघ द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के बाद बुधवार से इंदौर जिले में आम ग्राहकों को बंदी के दूध में तीन रुपये अतिरिक्त देना होंगे।
होम डिलीवरी और डेयरी के नए दाम, 63 से 65 रुपये तक पहुंचे भाव
अभी तक घर पहुंच सेवा के तहत मासिक बंदी वाले उपभोक्ताओं को 60 रुपये प्रति लीटर दूध मिल रहा था, लेकिन बुधवार से उन्हें 63 रुपये प्रति लीटर में दूध मिलेगा। इसके अलावा दूध डेयरी व दुकानों पर खुला दूध उपभोक्ताओं को 65 रुपये प्रति लीटर के भाव से बुधवार को मिलेगा।

More Stories
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।
तकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव