इंदौर
शहर के व्यस्त एबी रोड (AB Road) पर स्थित सुयश अस्पताल (Suyash Hospital) में बुधवार को एक निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन लगभग 70 फीट ऊँचा एक विशाल छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के रिहायशी मकानों को भी क्षति पहुँची है।
तेज आवाज के साथ गिरा मलबा, टीन शेड हुए क्षतिग्रस्त
यह हादसा उस समय हुआ जब छज्जे का निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छज्जा गिरते ही धमाके जैसी तेज आवाज हुई और देखते ही देखते पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। छज्जे का मलबा पास के घरों पर गिरने से उनके टीन शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि जिस वक्त यह भारी-भरकम ढांचा नीचे गिरा, वहां कोई मौजूद नहीं था।

More Stories
गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन