कटनी
माधवनगर के बरगवां में बुधवार रात किसना ज्वेलर्स शोरूम में हुई 12 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि घटना को अंजाम देने वाला पेशेवर और पुराना गिरोह है, जिसका संबंध झारखंड से हो सकता है।
शोरूम में सेंध लगाने के लिए गिरोह ने जिस टूल किट का उपयोग किया, वह मुंबई से खरीदी गई थी, जबकि गैस कटर, गैस सिलिंडर और आक्सीजन सिलिंडर बदमाशों ने कटनी से ही खरीदे थे।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस टीम ने दबिश दी
आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह ने शुक्रवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला गिरोह पेशेवर और पुराना है। दूसरे राज्यों में भी टीमों को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस टीम ने दबिश दी है।

More Stories
भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह
रायसेन में मिला 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा, पुरातात्विक खोज से मची हलचल
पशुपालन और दुग्धोत्पादन से ही आएगी घर-घर समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव