नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
इस आदेश के तहत नीमच केंट थाना और मनासा थाना के थाना प्रभारियों को आपस में बदला गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है।

More Stories
तीन झूठी कहानियों से पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी, सख्ती से पूछताछ हुई तो कबूला हत्या का राज
कटनी अग्निकांड में छह मौतों के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस के पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देकर मचाई हलचल
धार मंडी में बदलेगी दशकों पुरानी परंपरा, अब मुहूर्त की बोली के साथ शुरू होगी सोयाबीन खरीदी