ग्राम बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई कांवड़ यात्रा
बिलासपुर
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शिव घाट झिलमिली से मां विरासनी मंदिर प्रांगण स्थित भगवान शिव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।
कांवड़ यात्रा में बोल बम समिति एवं बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने शिव घाट झिलमिली से पवित्र जल लेकर मां विरासनी मंदिर प्रांगण में विराजमान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।
यात्रा के दौरान पूरा वातावरण "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। जलाभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में 2 करोड़ के नोटों से हुआ भव्य श्रृंगार, 40 देशों की करेंसी बनी आकर्षण
MP Police में बड़ा फेरबदल, मलय जैन बने बालाघाट के नए SP
CM मोहन यादव पहुंचे मुरैना, भाजपा संभागीय कार्यालय का किया लोकार्पण