भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं ने सदैव ही विश्व को प्रकाशित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत करना सम्पूर्ण सनातन अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धर्म, नीति सेवा, आत्मबल और राष्ट्र के समग्र विकास के संकल्प को साकार करने के लिए यह उपाधि प्रदान की गई।
समारोह में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल में उनके नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना का जनचेतना में प्रभावी संचार करते हुए भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अहिंसा, पर्यावरण और स्वदेशी चिंतन, सांस्कृतिक सोच, विश्व शांति और जन-कल्याण के प्रयासों से देश को विश्व में गौरवपूर्ण स्थान दिलवाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस योगदान के लिए ही उन्हें 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से विभूषित किया गया है।

More Stories
MP Weather Alert: प्री-मानसून हुआ सक्रिय, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी; भोपाल-ग्वालियर समेत कई शहरों में आंधी-बारिश
MP Board 12th Second Exam Result 2026 जारी, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज