इंदौर
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब इंदौर से जबलपुर जाने वाली उड़ान को अंतिम समय में निरस्त कर दिया। यात्री सुबह छह बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले बताया गया कि विमान आधा घंटा देरी से जाएगा। सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की तरफ ले जाया गया। डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बिठाकर रखने के बाद उड़ान निरस्त होने की सूचना देकर वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया।
यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। शनिवार को इंडिगो की सुबह 6.55 बजे जाने वाली इंदौर-जबलपुर फ्लाइट के यात्री परेशान हुए। विमान कंपनी ने सुबह नौ बजे यात्रियों को तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द होने की जानकारी दी। बस में बैठे यात्रियों को वापस टर्मिनल पर लाकर छोड़ दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया, तो कंपनी ने किराया वापस लेने और री-बुकिंग का ऑप्शन दिया।
एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों पर गिरी गाज
बता दें कि विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया को गंभीर चूक के चलते अपने तीन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग यानी चालक दल कार्य दायित्व से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। इन अधिकारियों में एक डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं।
डीजीसीए ने एअर इंडिया को यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में चालक दल के कार्य दायित्व में उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबन और परिचालन प्रतिबंध सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि डीजीसीए के आदेश को लागू कर दिया गया है।

More Stories
भोपाल बनेगा ‘सिलेंडर फ्री’ शहर! 4 बड़ी कॉलोनियों में 100% PNG कनेक्शन देने की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर की प्रति भेंट
Bhopal Garbage Law 2026: 900 से ज्यादा बड़ी सोसायटियों को खुद करना होगा कचरे का निपटारा, नहीं तो देना होगा भारी शुल्क