इंदौर.
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना से हंगामा हो गया। रहवासी और स्वजन ने आरोपित को कोचिंग में ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज करवाया है। कोचिंग के डायरेक्टर को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
मैनेजर पर अश्लील हरकत का आरोप
डीसीपी ऋषिकेश मीणा (कृष्ण लालचंदानी) के अनुसार घटना नरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित केटेलाइजर कोचिंग सेंटर की है। क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी कोचिंग में आती है। उसका आरोप है कि सोमवार को वह कोचिंग में ही थी। उसी वक्त ब्रांच मैनेजर आदेश जोशी आया और छात्रा को लाबी में ले गया। उसने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा के बैग से परफ्यूम निकाल कर लगा लिया।

More Stories
ममता, समर्पण और संकल्प की मिसाल बनीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुर
नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्त्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही विगत 15 दिनों में चोरी की लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त