November 7, 2026

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को

 

 भोपाल

 पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपित वरुण कुमार अब सलाखों के पीछे है। आरोपित राजधानी में सनसनी फैला देने वाली वारदात कर तब भाग निकला, जब पुलिस को घटना का पता ही नहीं चल सका था। 33 दिन पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें मैदान में और अलग-अलग साइबर की टीमें उसकी एक-एक मूवमेंट की तलाश में थीं।

लेकिन आरोपित बेखौफ और बेफिक्र होकर अलग-अलग शहरों में घूमता रहा और 33 दिन तक पुलिस को आसानी से छकाता रहा। उसे यकीन था कि मोबाइल का उपयोग न करने पर पुलिस कभी उसे पकड़ ही नहीं पाएगी और लूटी गई रकम से वह यूं ही ऐश करता रहेगा।