सतना
नगर के वार्ड क्रमांक 12, बदखर में 72.84 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन महापौर योगेश कुमार ताम्रकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
महापौर ने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को भी मजबूती प्रदान करेगी। तालाब को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना नगर निगम का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज, वार्ड पार्षद माया देवी कोल, विशिष्ट अतिथि राकेश अग्निहोत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

More Stories
पीएम जनमन योजना से बैगा बस्तियों में पहुंची बिजली की रोशनी, बच्चों की पढ़ाई से लेकर जीवनशैली तक आया बदलाव
सतना में जमानत के बाद शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस ने जुलूस निकालकर फिर भेजा जेल
MP में पराली जलाने पर रोक बेअसर, 708 घटनाओं के साथ देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा प्रदेश