भोपाल
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को स्थानांतरण पर राजभवन के जवाहर खंड में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी का आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर गुप्ता ने राजभवन में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजभवन में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया।
राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने गुप्ता के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

More Stories
तबादलों की सुनामी! 24 घंटे में 5 हजार कर्मचारी-अधिकारी बदले, सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
CM मोहन यादव आज उज्जैन में देंगे करोड़ों की सौगात, झारडा में 188.42 करोड़ के बैराज का करेंगे लोकार्पण
मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार