भोपाल
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को स्थानांतरण पर राजभवन के जवाहर खंड में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी का आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर गुप्ता ने राजभवन में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजभवन में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया।
राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने गुप्ता के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

More Stories
अधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा में गुणात्मक विकास आवश्यक – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
इंदौर में डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 400 टन ‘बो स्ट्रिंग’ हवा में असेंबल
24 साल बाद बड़ा बदलाव: सरकारी नौकरी के नियमों में होगा बड़ा सुधार, सभी विभागों में लागू!