अनूपपुर
कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुवाहाटी, असम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं किसानों द्वारा देखा एवं सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में अनूपपुर जिले के 91,675 किसानों के बैंक खातों में भी सम्मान निधि की राशि सीधे अंतरित की गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मती प्रीति सिंह, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप कुमार मोगरे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

More Stories
खंडवा के सराफा कारोबारी पर CBI का शिकंजा, 263 करोड़ के टैक्स रिफंड घोटाले में नोटिस
दिल्ली-भोपाल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेगी एसी सीटें
भोपाल से शुरू हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026’, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी