भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पर सम्मान कराया। राज्यपाल श्री पटेल की ओर से भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी और श्रीमती नारायणी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंट किए गए। इसी प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया।

More Stories
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा