भोपाल।
मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को पुलिस ने नागपुर में गिरफ्तार किया है। भोपाल की अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए नागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। बुधवार को नागपुर के मनीषनगर इलाके से हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम उन्हें भोपाल ले आई। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
जानकारी के अनुसार रमेश थेटे वर्तमान में नागपुर के मनीषनगर इलाके में रह रहे थे। भोपाल कोर्ट में उनके खिलाफ चेक बाउंस का प्रकरण विचाराधीन है। अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जो कि नागपुर पुलिस कमिश्नर के नाम पर जारी था।

More Stories
चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क
प्रदेश में आज एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों और विभागीय संस्थाओं में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
भोपाल के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 1 से 5 नवंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान