सतना/चित्रकूट
14 घंटे की लगातार बारिश के बाद सतना और चित्रकूट में बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर रामघाट समेत कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं सतना जिले के कोटर, बिरसिंहपुर और कोठी क्षेत्र में सेमरावल नदी के उफान से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। प्रशासन के अनुसार जिलेभर में करीब 700 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
जिला प्रशासन के मुताबिक फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और राहत-बचाव कार्य जारी है। लेकिन चित्रकूट और सतना के प्रभावित इलाकों में अब सबसे बड़ी चुनौती सड़क संपर्क बहाल करने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और बाढ़ से उजड़ी गृहस्थियों को दोबारा खड़ा करने की है।

More Stories
इंदौर के भागीरथपुरा में लापरवाही की परतें उजागर, 8 साल पहले मिल चुका था दूषित पानी का अलर्ट; जांच रिपोर्ट में खुलासा
रीवा में वक्फ जमीनों की खरीद-फरोख्त में 40 करोड़ का कथित घोटाला, खरीदारों में कमेटी के अध्यक्ष का नाम भी शामिल
MP की गोशालाओं को मिलेगी ब्रांडेड पशु आहार की सुविधा, सांची और पशुधन निगम ने मिलाया हाथ