May 11, 2026

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

नीमन तिराहे पर एथिनॉल टेंकर पलटा

 

बटियागढ़

 बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर एथेनॉल का टैंकर पलटने की घटना के तत्काल बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा एहतियात कदम उठाए गए। मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार श्री चौधरी सहित राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं।

यहां पर कोई जनहानि नहीं हुई है।
कलेक्टर कोचर ने बताया कि यहाँ ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कानपुर से टैंकर रवाना हो गया, एहतियात सभी कार्यवाही की जा रही है।
यह टैंकर एथेनॉल लेकर जबलपुर जा रहा था, उक्त एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया घटनास्थल पर फायर बिग्रेड, तीन हाइड्रा मशीन, एक एंबुलेंस और एसडीआरएफ टीम पहुंच चुकी है, पूरा एरिया सील कर दिया गया है। यहाँ से केवल इमरजेंसी वाहन निकल रहे हैं।