भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को सिहोरा के पास नेशनल हाईवे पर कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की ग्राम मोहला बरगी के पास टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक के टकराने से हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में टेंपो ट्रेवलर में सवार आंध्र प्रदेश के 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घायल 2 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एसडीएम रूपेश सिंघई तुरंत ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। कलेक्टर जबलपुर ने बताया कि मृत व्यक्तियों को सिहोरा अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है एवं घायलों का सिहोरा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव