भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव