भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रजत जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर लोक-निर्माण विभाग में चयनित दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री पात्र हितग्राहियों को सहायता उपकरणों का वितरण करेंगे, साथ ही उन्हें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देंगे।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, तथा भोपाल दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

More Stories
लाडली बहना योजना: 37वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानिए कब खाते में आएंगे ₹1500 और नए रजिस्ट्रेशन पर क्या है अपडेट
महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च साधन बनाया