भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर वन्य जीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू एवं डॉग स्क्वॉड वाहनों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति और वन कर्मियों को पुरस्कृत भी करेंगे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव शुभरंजन सेन, वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति के सदस्य और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
CM मोहन यादव आज उज्जैन में देंगे करोड़ों की सौगात, झारडा में 188.42 करोड़ के बैराज का करेंगे लोकार्पण
मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न