भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 110 भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित "ऑपरेशन सिन्धु" संकट के समय में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का पर्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता 'नए भारत' के अतुल्य सामर्थ्य और कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक प्रमाण है। भारत सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अपने नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में कभी अकेला नहीं छोड़ती है।

More Stories
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, CM मोहन यादव ने बहनों के खातों में भेजे 1500 रुपए
MP में PUC सर्टिफिकेट के नियम सख्त, अब OTP वेरिफिकेशन के बिना नहीं बनेगा प्रमाणपत्र
500 कारतूस एक साथ खरीदने पर सख्ती, धोखाधड़ी के बाद जिला प्रशासन ने सीमित किए गन लाइसेंस