भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गुरजीत सिंह के पार्श्वनाथ कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उनके पुत्र दिवंगत गुरकीरत मनोचा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत गुरकीरत के परिजनों से चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरकीरत मनोचा के साथ कनाडा में हुई घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में दिवंगत गुरकीरत के परिवार के साथ मेरी और प्रदेशवासियों की संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. गुरकीरत के पार्थिव देह को लाने और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में होने वाला सम्पूर्ण राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
MP के 50 लाख श्रमिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, रोजाना ₹6 की बढ़ोतरी से मिलेगा फायदा
BHEL को मिला 80 वंदे भारत ट्रेनों का मेगा ऑर्डर, भोपाल में बनेंगी मोटर; 176 kmph होगी रफ्तार
पूर्व IAS राकेश अग्रवाल का फोन आगरा में मिला, वरुण की तलाश में चार राज्यों में पुलिस की टीमें