इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मराठा साम्राज्य के शौर्य के प्रतीक एवं होल्कर वंश के संस्थापक स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि महान योद्धा स्व. होल्कर ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यपरायणता, न्याय, सुशासन और जनसेवा के अनेक आदर्श स्थापित किए, जिसका यशगान न केवल मालवा क्षेत्र, बल्कि समूचे राष्ट्र में गुंजायमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. होल्कर का संपूर्ण जीवन और शासनकाल सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित