भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने संभाजी महाराज के शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्र का वीर सपूत बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि शौर्य और नीति कौशल से छत्रपति संभाजी महाराज ने हर विषम परिस्थिति और कठिन चुनौती पर विजय प्राप्त की। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से मातृभूमि की रक्षा करते हुए पराक्रम का नया अध्याय रचा। देश के लिए उनका बलिदान और समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
14 मई 1657 को जन्मे छत्रपति संभाजी महाराज ने केवल युद्ध कौशल में ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, धर्मनिष्ठा और स्वराज की रक्षा के लिए अपने बलिदान से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है।

More Stories
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला