भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अनिल दुबे के चार इमली स्थित निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा दुबे एवं पुत्री सुश्री गौरी दुबे सहित अन्य शोक संतप्त परिजन से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अनिल दुबे के परिवार को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। यह राशि जल्द ही परिवार को प्राप्त होगी।

More Stories
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित