मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खदान में हुई तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
बैतूल के पाथाखेड़ा में कोयला खदान की छत धंसकने से हुआ हादसा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयले की खदान में कार्यरत 3 कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यहां खदान की छत धंसकने से दु:खद हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित माइनिंग कंपनी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने का निर्देश दिये है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

More Stories
MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 300 EL का मिलेगा पैसा; सरकार ने जारी किया कैलकुलेशन फॉर्मूला
MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक