मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के 3 श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुम्बई हाई-वे पर कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। इसमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन मंदसौर को निर्देशित किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन