केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी सीजन 2026-27 के लिए पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को मंजूरी
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेट एवं पोटाश उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी देने पर आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों और कच्चे माल की कीमतों के रुझानों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय से किसानों को डीएपी सहित पीएंडके श्रेणी के 28 प्रकार के उर्वरक रियायती दरों पर उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे किसानों को कृषि लागत कम करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान हितैषी निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह
रायसेन में मिला 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा, पुरातात्विक खोज से मची हलचल
पशुपालन और दुग्धोत्पादन से ही आएगी घर-घर समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव