भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में डॉयरेक्टर तजिन्दर गुप्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेल के डॉयरेक्टर गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश के अमरकंटक, चचाई और बैतूल जिले के सारणी में कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन के संबंध में विस्तार करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने अब तक की कार्य प्रगति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे।

More Stories
मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन और डब्ल्यूसीएल के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू