खातेगांव/देवास
जी हां आज नर्मदा जयंती के अवसर पर खातेगांव के समीप अजनास नगर से राजौर नर्मदा घाट तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यह आयोजन डालचंद डांडिया द्वारा किया गया। डालचंद डांडिया ने बताया कि यह भव्य चुनरी यात्रा प्रति वर्षनुसार के अनुसार हर वर्ष माघ मास शुक्ल पक्ष सप्तमी को अजनास से निबोरा बिलोदा होते हुए मां नर्मदा के राजौर तट पर जाती है जहां के ऊपर करीब तीन राज्य एवं कई जिलों से आए हुए मां नर्मदा के परम भक्त मां नर्मदा को विदाउट जोड़ वाली चुनरी अर्पण करते हैं।
इस चुनरी यात्रा की यह विशेषता है कि इसमें चुनरी अजनास से पड़कर मां नरमा के नर्मदा के राजौर तट तक सब लोग पैदल चलते हैं डाडिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष यात्रा संयोजक डालचंद डाडिया ने बताया कि चुनरी अर्पण करने की पश्चात महा आरती होती हैं एवं उसके बाद में शाम को दीपदान होगा और साथ ही साथ में पर्यावरण सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और विश्व जगत शांति के लिए मनोकामना की।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन