भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि सीमा गौर और उसकी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी. जबकि सीमा के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद सीमा बहन को मारने सिलबट्टे से मारने गई थी.
जब बीच-बचाव में देवर उतरा तो विवाद और बढ़ने लगा. जिसके बाद देवर और ससुर ने महिला को बंधक बनाकर डंडे से जमकर पीटा. फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
MP Board 12th Second Exam Result 2026 जारी, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज
BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग