उज्जैन
16 माह के बालक के गले में अंगूर फंसने से उसकी मौत हो गई। मामले में माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बालक अपनी मां के साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से उज्जैन आया था। यहां उसकी मां देवास रोड स्थित अभिनंदन परिसर में लगे मेले में बैग की दुकान संचालित कर रही थी।
माधवनगर पुलिस ने बताया कि हफीजा पत्नी सिनहाज हुसैन निवासी राम नगर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल उज्जैन आई हुई है। हफीजा देवास रोड स्थित अभिनंदन परिसर में लगे मेले में बैग की दुकान संचालित कर रही है। हफीजा के साथ उसका 16 माह का पुत्र बाबू उर्फ अहद पुत्र सिनहाज हुसैन भी आया हुआ था। बालक अपनी मां के साथ अभिनंदन परिसर में ही रह रहा था। जहां उसकी मां ने अंगूर खाने के लिए रखे थे। बाबू ने अंगूर खाया था। अंगूर गले में फंसने से वह छटपटाने के बाद बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों की मदद से हफीजा अपने बेटे को लेकर चरक अस्पताल पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बालक की श्वास नली में अंगूर फंस गया था। इससे उसकी मौत हुई है। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन