रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विकास की झलक दिखने लगी है. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन के चलते अब नक्सलवाद अंतिम सांसे ले रहा है. हाल ही में उत्तर बस्तर कांकेर के सुदूर क्षेत्र पानीडोबीर में एक्सिस बैंक ने अपनी एक नई शाखा की शुरुआत की है. इसे लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- “जिस धरती पर कभी बंदूकें बोलती थीं, अब वहाँ भरोसे के खाते खुलेंगे”.
वित्त मंत्री चौधरी ने आगे लिखा कि पानीडोबीर (पखांजूर, उत्तर बस्तर कांकेर) में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन सिर्फ एक बैंक का खुलना नहीं ,यह उस विश्वास की जीत है जो हिंसा पर विकास को चुनता है. जब निजी बैंक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शाखाएं खोलने लगें, तो समझिए कि बदलाव ने जड़ें पकड़ ली हैं. यह शाखा नहीं, आत्मनिर्भरता की अलख है.

More Stories
छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय