May 11, 2026

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल

 

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया. यह घटना जिले मके तोयामेटा के जंगल हुई जहां नक्सलियों ने आईडी प्लांट कर रखे थे, जिसकी चपेट में आने से जवान बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल जवान को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना से जिला सुरक्षा बल और  DRG की संयुक्त टीम रोड सुरक्षा ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान दोपहर लगभग 2 बजे तोयमेटा व कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का 1 जवान घायल हो गया है. फिलहाल घायल जवान की हालात खतरे से बाहर बताई जा रहे रही है.